√• शिवपाल यादव का बड़ा एलान- हमारी सरकार आई तो हर घर के एक बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी देने का बनाएंगे कानून / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• शिवपाल यादव का बड़ा एलान- हमारी सरकार आई तो हर घर के एक बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी देने का बनाएंगे कानून / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】मिशन 2022 की तैयारियों में जुटे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव मेरठ पहुंचे और बड़ा ऐलान किया । उन्होंने कहा कि 2022 में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हर घर के एक बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी देने का कानून बनाएंगे । हालांकि इस दौरान उन्हें एक किसान के सख्त सवालों का भी सामना करना पड़ा ।

उन्होंने इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय होना चाहिए । पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने किसान आंदोलन पर कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है और उनका पूरा समर्थन किसानों को है । शिवपाल ने कहा कि किसानों पर अगर कोई जुल्म और अत्याचार होता है तो उनकी पार्टी किसानों का साथ देगी चाहे, इसके लिए आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे ।

शिवपाल ने कहा कि समान विचारधारा की जितनी भी पार्टियां हैं, जिसमें समाजवादी भी है सभी सेक्युलर पार्टियां हैं सब एक हों । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि प्रसपा ने अब तक 80 से 85 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं । प्रसपा मुखिया ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो ऐसा कानून बनाएंगे कि हर घर के एक बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी मिले ।【 Photo Courtesy Facebook】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•




Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई