√•विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, इंडिया हुई विन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, इंडिया हुई विन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है. कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था । भारत ने इसे 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है । अहमदाबाद में ही खेले गए पहले मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था ।

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । कोहली टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं । इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की ।

इस मैच से पहले कोहली 3000 रन के आंकड़े से 72 रन पीछे थे । कोहली के नाम अब 87 मैचों की 81 पारियों में 50.86 की औसत से 3001 रन बनाए हैं । इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा है । टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं ।

कोहली ने अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े । ईशान किशन (56 रन) ने भी डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा । इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया । कोहली ने 50 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•


[

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई