√• अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे द्वारा ऋषिकेश में हुआ भव्य -श्री रामकथा - का आयोजन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे द्वारा ऋषिकेश में हुआ भव्य -श्री रामकथा - का आयोजन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
                     Photo by MCP

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे द्वारा नौ दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन उत्तराखंड की पुण्य पावन देवधरा ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम,स्वर्गाश्रम में 10 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित किया गया । यह रामकथा कोरोना काल के बाद संस्था द्वारा सबसे बडा आयोजन था। कथावाचक श्री रामगोपालनंदजी गोयल【रोटीराम जी 】ने अपने मुखारबिंद से रामकथा की गंगा बहायी थी ।
रामकथा के प्रेरणास्त्रोत श्री महेश बंशीधर अग्रवाल तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने इस संदर्भ में बताया की इस कथा मैं कुल 250 अग्रकुल परिवारों ने 10 दिनो तक रामकथा का श्रवण किया था। शिवरात्रि पर गंगाजी में शाही स्नान किया व अनेक तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण किया गया था । 10 दिनो तक रहने की व भोजन की व्यवस्था करायी गयी थी । महिलाओं की संख्या काफ़ी अच्छी थी और उन्होंने जमकर कथा का आनंद लिया । वहीं पर "महिला दिवस" भी एक नए अन्दाज़ में मनाया गया था। लोगों ने मसूरी की  हरी भरी वादियों का व हरिद्वार की गंगा आरती का भी आनंद उठाया था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं महामंत्री श्री अनिल सज्जन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री सुरेश पहाड़िया,श्री राकेश गोयल, श्री वीरेन्द्र रुंगटा,श्री संजय मित्तल, श्री नितिन बाज़री व अन्य सदस्यों का योगदान है ।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई